India vs Australia : KL Rahul ,चोट की वजह से Border-Gavaskar Trophy से हुए बाहर


 भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई दौरे (Australia Tour) पर एक भी टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. अब चोट की वजह से उनकी उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो गई है. 

  नई दिल्ली: टीम इंडिया (Team India) के ओपनर केएल राहुल (KL Rahul) के फैंस उम्मीद कर रहे थे कि वो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) के बाकी मैचों में इस विकेटकीपर-बल्लेबाज को खेलते हुए देख पाएंगे, लेकिन उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. राहुल की कलाई में लगी चोट की वजह से वो टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं.


बीसीसीआई (BCCI) ने अपने बयान में कहा,'केएल राहुल (KL Rahul) बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं. बीते शनिवार के दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में नेट प्रैक्टिस सेशन के दौरान राहुल को बाईं कलाई में मोच आ गई है. ये विकेटकीपर-बल्लेबाज सीरीज के बाकी बचे 2 टेस्ट मैचों के लिए मौजूद नहीं रहेंगे क्योंकि उन्हें पूरी तरह ठीक होने के लिए 3 हफ्तों का वक्त लगेगा.'